Rajasthan: भ्रष्टाचारी सरकारी कर्मचारियों पर अब ये एक्शन लेगी भाजपा सरकार! उठाया जाएगा ये बड़ा कदम

Samachar Jagat | Monday, 29 Jan 2024 10:20:10 AM
Rajasthan: Now BJP government will take this action against corrupt government employees! This big step will be taken

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सरकार बदल गई है और नए मंत्री और विधायक भी आ गए है। ऐसे में सरकार अब लगातार कोई ना कोई बड़े एक्शन लेने में लगी है। ऐसे में राजस्थान सरकार भ्रष्टाचारी सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। ऐसे में सरकार ने नया प्लॉन बनाया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्य में अब भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति बुलडोजर से ढहाई जाएगी। खबरों की माने तो राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपी कर्मचारियों की अवैध संपत्तियों को बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा।

मीडिया रिपोटर्स माने तो मंत्री दिलावर ने कहा कि अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपी सरकारी कर्मचारियों को निलंबित और बर्खास्त किया जाएगा। साथ ही ऐसे अपराधों के दोषियों की अवैध संपत्तियों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया जाएगा।

pc- abp news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.