Rajasthan: कांग्रेस में सुलह का फार्मूला तैयार, पायलट बनेंगे पीसीसी चीफ, जाट नेता होगा राजस्थान में उपमुख्यमंत्री!

Samachar Jagat | Saturday, 27 May 2023 08:48:05 AM
Rajasthan: Reconciliation formula ready in Congress, Pilot will become PCC Chief, Jat leader will be Deputy Chief Minister in Rajasthan!

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अभी भले ही 6 महीने का समय बचा हो लेकिन उसके पहले ही कांग्रेस में शुरू हुई कलह समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। पायलट अपनी मांगों को लेकर पहले ही अल्टीमेटम दे चुके है जो 30 मई को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में बड़ी बात यह है की आगे क्या होगा। लेकिन सूत्रों की माने तो कांग्रेस ने सुलह का फॉर्मूला निकाल लिया है।

जानकारों की माने तो कांग्रेस आलाकमान ने सुलह का फार्मूला तैयार कर लिया है और कहा जा रहा है कि इस फार्मूले से सचिन पायलट भी खुश है। जानकारों की माने तो कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रहा है साथ ही एक जाट नेता को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

वहीं गोविंद सिंह डोटासरा को पीसीसी चीफ की पोस्ट से हटाकर कांग्रेस जाटों की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। ऐसे में किसी एक जाट नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में खबरें तो यह भी है की कांग्रेस आलाकमान की ओर से कोई भी जाट चेहरा चुनने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत फ्री हैंड होंग। 

pc- outlookindia.com



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.