Rajasthan: भजनलाल के लिए आज दोहरी खुशी का दिन, बर्थ डे पर लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Samachar Jagat | Friday, 15 Dec 2023 09:03:56 AM
Rajasthan: Today is a day of double happiness for Bhajan Lal, will take oath as Chief Minister on his birthday.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा आज दोपहर 12.15 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें की शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के सामने होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। 

बर्थडे पर सीएम बनेंगे भजनलाल
बता दें की 15 दिसंबर यानी आज भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और आज ही सौभाग्य से उनका जन्मदिन भी है। जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले वे पहले मुख्यमंत्री होंगे। भजनलाल के लिए आज दोहरी खुशी का दिन है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गुरुवार रात 12 बजे बाद सोडाला के चंबल गेस्ट हाउस में भजनलाल ने अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया। बता  दें की आज सीएम के साथ दोनों डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। 

pc- twitter.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.