संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में है कांग्रेस: Rahul Gandhi

Samachar Jagat | Friday, 29 Mar 2024 02:35:40 PM
Congress is in favor of immediately implementing women's reservation in Parliament and Assembly: Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं। ये बात पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने से पहले कही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बाद कही है। उन्होंने महिलाओं के रोजगार को लेकर भी सवाल किया है। 

राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोजगार क्यों है? 10 सरकारी नौकरियों में से बस 1 पद पर महिला क्यों है? क्या भारत में महिलाओं की आबादी 50 प्रतिशत नहीं है? क्या हायर सेकेंडरी और हायर एजुकेशन तक महिलाओं की मौजूदगी 50प्रतिशत नहीं है? अगर है तो फिर सिस्टम में उनकी हिस्सेदारी इतनी कम क्यों? कांग्रेस चाहती है - आधी आबादी, पूरा हक’, हम समझते हैं कि महिलाओं की क्षमता का पूरा उपयोग तभी होगा जब देश को चलाने वाली सरकार में महिलाओं का बराबर योगदान होगा।

इसलिए कांग्रेस ने फैसला किया है कि सभी नई सरकारी नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएं। हम संसद और विधानसभा में भी महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने के पक्ष में हैं। सुरक्षित इनकम, सुरक्षित भविष्य, स्टेबिलिटी और आत्मसम्मान से भरी महिलाएं सही मायने में समाज की शक्ति बनेंगी। 50 प्रतिशत सरकारी पदों पर महिलाओं का होना देश की हर महिला को ताकत देगा और ताकतवर महिलाएं भारत की तकदीर बदल देंगी।

PC:  indiatoday

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.