Rajasthan: वसुंधरा राजे जन्मदिन के बहाने आज करेंगी शक्ति प्रदर्शन, सीएम फेस के तौर पर खुद को करेंगी पेश

Samachar Jagat | Saturday, 04 Mar 2023 08:45:32 AM
Rajasthan: Vasundhara Raje will perform today on the pretext of birthday, will present herself as CM face

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है और इन चुनावों से पहले ही कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में राजस्थान की पूर्व सीएम वसंधरा राजे भी इन चुनावों से पहले एक बार फिर से शक्ति प्रदशर्न करने जा रही है। इस बार वसुंधरा राजे 4 मार्च यानी आज अपना जन्मदिन मनाने जा रही है। वैसे राजे का जन्मदिन 8 मार्च को आता है।

लेकिन इस बार राजे 4 मार्च को ही जन्मदिन मना रही है और चूरू के सालासर जी में सभा का आयोजन भी किया जा रहा है। ऐसे में वसुंधरा राजे आज सालासर में जी में सभा को संबोधित भी करेगी और दिल्ली में बैठे पार्टी के बड़े नेताओं को ये मैसेज भी देगी की आज भी राजस्थान में उनके कहने पर लाखों लोगा इक्टठा हो सकते है।

जानकारी तो यह भी सामने  आई है की इस सभा में लगभग एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे। हालांकि इस शक्ति प्रदर्शन का एक ही मकसद है की वसुंधरा राजे और उनके समर्थक विधायक इस शक्ति प्रदर्शन से यह साफ कर देना चाहते है की आज भी राजस्थान में सीएम फेस के तौर पर वसुंधरा को ही पसंद किया जाता है।
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.