Rajasthan: कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने सीएम भजनलाल के लिए क्यों दिया ऐसा बयान, क्या वाकई सब कुछ हो रहा है दिल्ली से?

Samachar Jagat | Friday, 29 Dec 2023 09:18:20 AM
Rajasthan: Why did Congress President Dotasara give such a statement for CM Bhajan Lal, is everything really happening from Delhi....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का गठन कब होगा इसका इंतजार हर किसी को है। अब तो प्रदेश की जनता भी कहने लगी है की वो शुभ दिन कब आएगा जब भजनलाल कैबिनेट के मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे और प्रदेश में काम को सुचारू रूप से गति मिल सकेगी। 

इधर मंत्रिमंडल गठन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है की कि वसुंधरा राजे की वजह से मंत्रिमंडल में देरी हो रही है तो कई सोच रहे है की लोकसभा चुनावों के कारण एक एक सीट का आंकलन कर पार्टी मंत्रियों का चयन करने में लगी है। लेकिन इस बीच कांग्रेस भी कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोल रही है।

वहीं भजनलाल मंत्रिमंडल में देरी होने पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने स्तर पर कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं। सरकार का संचालन दिल्ली से हो रहा है, मंत्रिमंडल भी दिल्ली के नेताओं के कारण अटका हुआ है। डोटासरा ने कहा कि 27 दिन हो गए, अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं होना जनता के साथ विश्वासघात है।

pc- etv bharat

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.