Rajnath Singh: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम गहलोत और राहुल गांधी पर साधा निशाना

Samachar Jagat | Tuesday, 05 Sep 2023 08:14:49 AM
Rajnath Singh: Union Minister Rajnath Singh targeted CM Gehlot and Rahul Gandhi.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक है और उसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी राजनीतिक पार्टियों में शुरू हो चुका है। भाजपा राजस्थान में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है और इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिहं का राजस्थान का दौरा रहा। यहां उन्होंेने राहुल गांधी और कांग्र्रेस सरकार पर निशाना साधा। 

बता दें की राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तीसरे दौर के शुभारंभ पर जैसलमेर के रामदेवरा में एक बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा की चंद्रयान -3 चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर सफलतापूर्वक उतरा, लेकिन राहुलयान अभी तक न लॉन्च किया गया और न ही लैंड हो सका है। 

वहीं राजनाथ सिंह ने उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणियों पर कहा, मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं कि वह क्यों नहीं बोलते, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यह क्यों नहीं कहते कि सनातन धर्म पर उनकी सोच क्या है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की एक पार्टी डीएमके ने सनातन धर्म को चोट पहुंचाई है।

pc- aaj tak



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.