Rajya Sabha Elections: हिमाचल से राज्यसभा पहुंच सकती हैं सोनिया गांधी, प्रियंका के नाम के भी हो रही चर्चा

Samachar Jagat | Saturday, 10 Feb 2024 09:16:44 AM
Rajya Sabha Elections: Sonia Gandhi can reach Rajya Sabha from Himachal, Priyanka's name is also being discussed

इंटरनेट डेस्क। राज्यसभा चुनावों के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी, लेकिन दो नाम ऐसे है जिनकी चर्चा बहुत ज्यादा है और वो है कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की। खबरें है की ये दोनों  नेता राज्यसभा चुनावों के माध्यम से राज्यसभा में भेजी जा सकती है। कांग्रेस इन्हें हिमाचल से भेज सकती है। 

मीडिया रिपाटर्स की माने तो सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के राज्यसभा चुनाव लड़ने की खबरें आ रही हैं। इन पर अगर यकीन करें तो प्रियंका हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव लड़ सकती हैं और उन्हें कही और से जगह मिलती है तो सोनिया गांधी यहां से चुनाव लड़ सकती है। 

हिमाचल प्रदेश की तीन राज्य सभा सीटों में से एक सीट दो अप्रैल 2024 को खाली हो रही है। इस सीट पर फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सांसद है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश से पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी या प्रियंका वाड्रा को राज्यसभा भेजने की तैयारी है। 

pc- abp news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.