प्रधानमंत्री मोदी के मुंह से नहीं निकलते हैं महंगाई और बेरोजगारी शब्द: Priyanka Gandhi

Samachar Jagat | Thursday, 23 May 2024 08:30:10 AM
The words inflation and unemployment do not come out of Prime Minister Modi's mouth: Priyanka Gandhi

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री आपके सामने आते हैं तो महंगाई और बेरोजगारी शब्द उनके मुंह से नहीं निकलता। दस साल सरकार चलाने के बाद मंगलसूत्र और भैंस चोरी की बातें करते हैं। न ये बताते हैं कि क्या किया है, न ये बताते हैं कि क्या करेंगे। कम से कम जनता के संकट पर बात तो कीजिए। 

प्रियंका गांधी ने गोड्डा, झारखंड में विशाल न्याय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज और झारखंड की आवाज हेमंत सोरेन जी को चुनाव के पहले जेल में डाल दिया गया। दूसरी ओर भाजपा के नेता लगातार संविधान बदलने की बातें कर रहे हैं।

ऐसा करके वे आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकार छीनना चाहते हैं। हम किसी कीमत पर ये होने नहीं देंगे। आज लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए पूरे देश की जनता हमारे साथ एकजुट है। 

PC:twitter

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.