RSS का सोशल मीडिया पर जोर, नंद कुमार बने प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2017 01:08:29 PM
RSS emphasis on social media organizers of Nand Kumar Pragya flow

नई दिल्ली। बदलती परिस्थितियों में शाखा को मजबूत बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोडऩे की कवायद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस ने ट्विटर, फेसबुक समेत सोशल मीडिया और इंटरनेट पर खासा जोर देना शुरू किया है और हाल ही में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ने शीर्ष वैचारिक निकाय ‘प्रज्ञा प्रवाह’ का दायित्व जे नंद कुमार को सौंपा है।

आरएसएस के एक शीर्ष पदाधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया कि जे नंद कुमार अभी तक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख का दायित्व संभाल रहे थे और अब उन्हें संघ के शीर्ष वैचारिक संगठन प्रज्ञा प्रवाह का संयोजक बनाया गया है। नंद कुमार ट्विटर पर काफी सक्रिय रहे हैं। उन्हें यह दायित्व प्रदान किया जाना इस दिशा में काफी अहम माना जा रहा है कि वे सोशल मीडिया पर संघ की विचाराधारा को खुल का व्यक्त करते रहे हैं जिसमें जेएनयू, केरल में संघ कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा जैसे विषय शामिल हैं।

पदाधिकारी ने बताया कि संघ बदलते समय में ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर विचाराधारा का प्रचार प्रसार कर रहा है। इसके साथ ही इंटरनेट के माध्यम से ‘ज्वाइन आरएसएस’ के जरिए भी युवाओं को अधिक से अधिक जोडऩे की पहल की जा रही है। हाल ही में तमिलनाडु के कोयंबतूर में संघ की शीर्ष निर्णय करने वाली संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में फेसबुक, ट्विटर सहित सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रचारकों को कुछ महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.