Tamil Nadu : स्टालिन ने केंद्र से तमिलनाडु के मछुआरों को श्रीलंका के कब्जे से छुड़ाने की अपील की

Samachar Jagat | Friday, 12 Aug 2022 03:32:59 PM
 Tamil Nadu : Stalin urges Center to free Tamil Nadu fishermen from Sri Lankan occupation

चेन्नई : मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को केंद्र से तमिलनाडु के नौ मछुआरों और मछली पकड़ने वाली उनकी नौका को तत्काल छुड़ाने के लिये श्रीलंका पर दबाव डालने का अनुरोध किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर को भेजे पत्र में स्टालिन ने श्रीलंका की नौसेना द्बारा 10अगस्त को नौ भारतीय मछुआरों और उनकी यांत्रिक नौका को पकड़ लिये जाने की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया।

स्टालिन ने पत्र में लिखा है, ''ये नौ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए छह अगस्त 2022 को नागपट्टिनम बंदरगाह से समुद्र में गये थे। उन्हें और उनकी नौका को पकड़ लिया गया और त्रिंकोमाली नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया है।’’ उन्होंने इस संबंध में जरूरी सूचनाएं भी उपलब्ध करायी हैं। स्टालिन ने जयशंकर से कहा है, ''मैं आपसे तमिलनाडु के इन नौ मछुआरों और उनकी नौका को यथाशीघ्र छुड़ाने के लिए उपयुक्त राजनयिक माध्यम से श्रीलंका पर दबाव डालने का अनुरोध करता हूं।’’ 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.