Hemant government के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुई ये योजना, अब फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री!

Hanuman | Saturday, 23 Nov 2024 04:16:34 PM
This plan proved to be a masterstroke for the Hemant government, now he will become the Chief Minister again!

इंटरनेट डेस्क। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की फिर से सरकार बनती नजर आ रही है। यहां पर इंडिया गठबंधन को 56 और भाजपा गठबंधन को 24 सीटों पर जीत मिलने की पूरी उम्मीद है।

एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है। इस प्रकार से झारखंड में हेमंत सोरेन के एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की पूरी संभावना है। भले ही महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन का बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है, लेकिन झारखंड में उसे करारा झटका है। यहां पर भाजपा गठबंधन तीस का आंकड़ा भी पार करना नजर नहीं आ रहा है। 

हेमंत सरकार ने चुनाव से पहले मंईयां योजना की घोषणा कर मास्टर स्ट्रोक खेला था, जो उनके लिए सफल रहा है। विधानसभा चुनाव के रुझानों में मंईयां योजना का जादू  देखने का मिला है। हेमंत सरकार ने इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को प्रत्येक माह 1000 रुपए देने की शुरुआत की थी। चुनाव की घोषणा से पहले सरकार ने इस योजना की राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया था। 
PC: newsx
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.