Vedprakash ने विज से पूछा सवाल, आपने कुश्ती पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाये

Samachar Jagat | Saturday, 06 May 2023 01:42:44 PM
Vedprakash asked Vij what steps did you take to get justice for wrestling wrestlers

चंडीगढ़। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने शनिवार को राज्य के गृहमंत्री अनिल विज से सवाल किया है कि क्या उन्होंने दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कुश्ती पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए कोई कदम उठाया है।

श्री विद्रोही ने शनिवार जारी एक बयान में सवाल किया, ''क्या अनिल विज ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष स्वतंत्र जांच एवं न्याय के लिए संदीप सिह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की।

’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री या गृहमंत्री दोनों ही प्रदेश खेल विभाग की महिला कोच के साथ खड़े होने की बजाय आरोपी मंत्री संदीप सिह के साथ जिस मजबूती से खड़े हैं, आंदोलनरत महिला पहलवानों के साथ इससे अधिक क्रूर मजाक और क्या हो सकता है। 

Pc:www.jagran.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.