Wayanad: उप चुनाव में प्रियंका गांधी का स्मृति ईरानी से हो सकता है मुकाबला

Hanuman | Tuesday, 18 Jun 2024 03:04:20 PM
Wayanad: Priyanka Gandhi may face competition from Smriti Irani in by-election

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से उप चुनाव लड़ेंगी, जो राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली होगी। राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट से इस बार लोकसभा चुनाव जीता है। उन्होंने वायनाड सीट छोडऩे का फैसला किया है।

कांग्रेस की ओर से अब इस सीट के लिए होने वाले उप चुनाव में प्रियंका गांधी को उतारने का फैसला किया है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी की चुनावी राजनीति में एंट्री होगी। वायनाड सीट से प्रियंका के नाम का ऐलान होने के बाद सोशल मीडिया सहित राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि इस सीट से भारतीय जनता पार्टी किसे उम्मीदवार बनाएगी।  

अब कयास लगने शुरू हो गए है कि भाजपा तेज तर्रार नेता स्मृति ईरानी को वायनाड सीट से मैदान में उतार सकती है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इस बार अमेठी लोकसभा सीट से हार का सामना करना पड़़ा है। उन्हें कांग्रेस के केएल शर्मा ने हराया है। 

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.