Asian Para Games: जयपुर की अवनि लेखरा ने रिकॉर्ड स्कोर के साथ जीता स्वर्ण पदक 

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Oct 2023 11:05:13 AM
Asian Para Games: Jaipur's Avani Lekhara wins gold medal with record score

इंटरनेट डेस्क। गुलाबी नगर की स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अब हांगझोउ में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा है। भारत ने पहले दिन रविवार को यहां छह स्वर्ण सहित कुल 17 पदक अपने नाम किए।

टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण अपने नाम करने वाली देश की पहली निशानेबाज अवनि लेखरा ने भी एशियाई खेलों में रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। अवनि ने महिलाओं की आर2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 श्रेणी में 249.6 अंक के इन खेलों के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया। 

रविवार को भारत ने छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए। वह पदक तालिका में मेजबान चीन (31 स्वर्ण, 29 रजत, 23 कांस्य) पहले, ईरान (9 स्वर्ण, 9 रजत, 6 कांस्य) दूसरे और उज्बेकिस्तान (6 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य)  चौथे स्थान पर है। वहीं भारत 19 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

PC: india.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.