Birthday Special: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है अजय जडेजा की गितनी, कोहली से भी अधिक है संपत्ति

Hanuman | Saturday, 01 Feb 2025 02:14:02 PM
Birthday Special: Ajay Jadeja is counted among the richest cricketers in the world, has more wealth than Kohli

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।  उनका जन्म आज ही के दिन यानी 1 फरवरी 1971 को हुआ था। अजय जडेजा ने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई थी।

उन्होंने साल 2000 में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अजय जडेजा की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकार हैरानी होगी कि अजय जडेजा की संपत्ति पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा है। 

भारत के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज अजय जडेजा कुल 1450 नेटवर्थ है। वहीं विराट कोहली की नेटवर्थ इस समय केवल 1050 करोड़ रुपए ही है। जडेजा की गिनती मौजूदा समय में विश्व के दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। 

आपकों बता दें कि अजय जडेजा को पिछले साल अक्टूबर में गुजरात के जामनगर रॉयल थ्रोन का उत्तराधिकारी बनाया गया था। इसके बाद से ही भारत को ये स्टार क्रिकेटर दुनिया के अमीर क्रिकेटरों में शामिल हुआ। महाराजा जामसाहेब ने इस संबंध में ऐलान किया था। 

फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
अजय जडेजा खेल से संन्यास लेने क बाद कमेंट्री करते हुए जरूर नजर आते हैं। वह 2015 में दिल्ली क्रिकेट टीम और साल 2023 के वनडे वल्र्ड कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका निभा चुके हैं। भारत का ये पूर्व दिग् गजग फिल्मों में भी अभिनय कर चुका है। उनका फिल्म खेल और पल पल दिल के साथ फिल्म में अभिनय देखने को मिल चुका है। 

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.