FIFA World Cup 2026: पहली बार क्वालीफाई करने वाली कतर खेलेगी दूसरा विश्व कप, इन चार टीमों का होगा डेब्यू

Hanuman | Saturday, 06 Jun 2026 12:56:37 PM
FIFA World Cup 2026: Qatar having qualified for the first time previously will play its second World Cup, four teams will make their debut.

खेल डेस्क। कुछ ही दिनों में फुटबॉल का महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने वाला है। 12 जून से शुरू होने जा रहे आगामी फुटबॉल वर्ल्ड कप में चार टीमें डेब्यू करेंगी। वहीं पहली बार क्वालीफाई करने वाली कतर दूसरा विश्व कप खेलने जा रही है। पहली बार क्वालीफाई करके खेलने वाली 4 टीमों केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान की टीमें शामिल है।

रैंकिंग में 68वें नंबर काबिज केप वर्डे की आबादी केवल करीब 525,000 ही है। ये द्वीपसमूह, कुराकाओ और आइसलैंड के बाद विश्व कप में भाग लेने वाला तीसरा सबसे कम आबादी वाला देश बनेगा। वहीं कुराकाओ फुटबॉल वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने वाला सबसे कम आबादी वाला देश होगा। रैंकिंग में फिलहाल 63वें पायदान पर काबिज जॉर्डन टूर्नामेंट में बड़ा कमाल कर सकता है। वहीं उज्बेकिस्तान रैंकिंग के मामले में 50वें पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने भी पहली बार वर्ल्ड कप में क्वालीफाई किया है।

मेजबान होने के नाते कतर ने साल 2022 में खेला था विश्व कप

कतर को इस साल दूसरी बार फीफा विश्व कप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इससे पहले कतर ने पहला विश्व कप 2022 में खेला था। कतर को मेजबान होने के नाम इस विश्व कप में खेलने का मौका मिला था। अब टीम दूसरे वर्ल्ड कप के लिए मैदान पर उतरेगी। कतर ने पहली बार क्वालीफाई करके इस विश्व कप में जगह बनाई है। आपको बता दे कि इस साल का फीफा विश्व कप संयुक्त राज्य अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेला जाएगा।

PC:  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.