TMC के बाद उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) भी टूटी, संजय राउत ने बागी सांसदों को दी गाली

Hanuman | Wednesday, 17 Jun 2026 04:24:01 PM
After the TMC, Uddhav Thackeray's Shiv Sena (UBT) has also split

इंटरनेट डेस्क। टीएमसी के अब बाद देश में एक और पार्टी टूट गई है। अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) की पार्टी में बगावत हो गई है। खबरों के अनुसार, उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 9 में से 6 सांसदों ने शिंदे गुट की शिवसेना में विलय के लिए आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी भेजी है। इस प्रकार पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के बाद अब उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है।

सूत्रों के अनुसार, चिट्ठी भेजने वाले सांसदों में नागेश पाटिल आष्टीकर और संजय दीना पाटिल भी शामिल है। संजय दीना पाटिल ने इससे पहले पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने ऐलान किया था कि मैं उद्धव ठाकरे की पार्टी का सांसद हूं और इसी पार्टी में रहूंगा।

वहीं शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में पीसी के दौरान बागी सांसदों को गाली दे डाली। उन्होंने बोल दिया कि ये साले…के। ये बेईमान लोग हैं। बेईमानी उनके खून में हैं। हालांकि राउत ने बाद में ये भी कहा कि मराठी में ऐसे शब्द आम बोलचाल का हिस्सा हैं।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.