IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

Samachar Jagat | Saturday, 20 May 2023 03:15:45 PM
IPL 2023: Chennai Super Kings won the toss and decided to bat first

नयी दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन चेन्नई के लिए यह महत्वपूर्ण मैच है।

चेन्नई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि दिल्ली ने ललित यादव और चेतन सकारिया को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

Pc:News18



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.