IPL-2023: निजी कारणों से स्वदेश लौटे Norkhia

Samachar Jagat | Saturday, 06 May 2023 03:14:18 PM
IPL-2023: Norkhia returned home due to personal reasons

नयी दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज आनरिक नॉर्खिया आकस्मिक परिस्थितियों में स्वदेश लौटने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के विरुद्ध शनिवार को होने वाले आईपीएल मैच से बाहर हो गये हैं।

कैपिटल्स ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए ट््वीट किया, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज आनरिक नॉर्खिया को आकस्मिक निजी कारणों से शुक्रवार रात दक्षिण अफ्रीका के लिये रवाना होना पड़ा। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

कैपिटल्स इस समय आईपीएल अंक तालिका में छह अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। आरसीबी और कैपिटल्स के बीच मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम पर शाम 7:30 से खेला जायेगा। 

Pc:Divya Himachal



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.