- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से आज शनिवार को बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने राजधानी में छापेमारी के दौरान करीब 1800 किलो गांजा बरामद किया है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि गांजा आटोरिक्शा से जब्त किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत करीब 3.5 करोड़ आंकी गई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
Mumbai: Anti Narcotics Cell seizes 1800 kgs of Ganja, worth Rs 3.5 cr. The Ganja was being smuggled in an autorickshaw. The Ganja used to be smuggled from Odisha & stored in a godown in Vikhroli. Owner of the godown as well as prime accused from Odisha absconding. 2 men arrested. pic.twitter.com/UBrdpQLjIO
— ANI (@ANI) February 13, 2021
एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया है कि जब्त गांजा ओडिशा राज्य से तस्करी के जरिये लाया गया था। इतनी बड़ी खेप पूरे महाराष्ट्र में तस्करी की जाने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही मुखबिर की सूचना पर मुंबई पुलिस ने मुंबई के विक्रोली इलाके में एक गोदाम में छापेमारी कर यहां से गांजे की इस बड़ी खेप को जब्त कर लिया।
गौरतलब है कि राज्य में नशे का कारोबार बहुत फल-फूल रहा है। अफीम, गांजा, स्मैक, हेरोइन, मारिजुआना सहित कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ड्रग्स की मुंबई में तस्करी की जा रही है। मुंबई पुलिस द्वारा नशे की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।