Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, US ओपन 2023 का खिताब किया अपने नाम

Samachar Jagat | Monday, 11 Sep 2023 09:54:21 AM
Novak Djokovic: Novak Djokovic created history, won the US Open 2023 title

इंटरनेट डेस्क। सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। उन्होंने यूएस ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है, जीत के साथ ही यह उनका 24वां ग्रैंड स्लैम है। बता दें की उन्होंने अपने इस मैच में रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराया। ये जोकोविच का रिकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम है और यूएस ओपन चौथा मेंस सिंगल्स टाइटल है।

बता दें की नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व टेनिस स्टार मार्गरेट कोर्ट की बराबरी कर ली है। जोकोविच अब 24 ग्रैंड स्लैम के साथ मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा टाइटल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

फाइनल में जोकोविक ने डेनियल मेदवेदेव को कड़े मुकाबले में 6-3, 7-6, 6-3 से हराकर इस खिताब को अपने नाम किया है। जोकोविच का यह चौथा यूएस ओपन टाइटल है। उन्होंने इससे पहले 2011, 2015 और 2018 में इस खिताब पर कब्जा किया था। जोकोविच ओपन एरा में 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

PC- News 24 hindi



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.