Rahul Dravid के बेट अन्वय का भारतीय टीम में हुआ चयन, श्रीलंका में खेलेंगे वनडे सीरीज

Hanuman | Thursday, 11 Jun 2026 03:32:54 PM
Rahul Dravid's son Anvay selected for the Indian team, will play the ODI series in Sri Lanka

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने वनडे सीरीज और 2 मल्टी डे मुकाबलों के लिए भारतीय U19 टीम का ऐलान किया है। भारतीय U19 टीम के श्रीलंका दौरे का आगाज 4 जुलाई से होगा। इस दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी यशवर्धन सिंह चौहान करेंगे।

उन्हें वनडे सीरीज के साथ-साथ मल्टी डे मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। इन दोनों ही सीरीज में लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की भूमिका में होंगे। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में भारत के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी जगह मिली है। उन्हें बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में जगह मिली है। हालांकि अन्वय मल्टी डे मैचों की टीम में जगह बनाने में असफल रहे हैं। मल्टी डे मैचों में मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल बतौर विकेटकीपर चुना गया है।

श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज का पहला मैच 4 जुलाई, दूसरा मैच 6 जुलाई, तीसरा और आखिरी 9 जुलाई को खेला जाएगा। सीरीज के तीनों मैच एक ही वेन्यू यानी हंबनटोटा में खेले जाएंगे। वहीं 13 जुलाई से 16 जुलाई तक गॉल में पहला मल्टी-डे मैच और कोलंबो में 20 जुलाई से 23 जुलाई तक दूसरा मल्टी-डे मैच आयोजित होगा।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय U19 टीम इस प्रकार है: यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान),  सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.