- SHARE
-
खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भले ही पहली पारी में 26 रन ही बना सके हो, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
इस पारी के दौरान उन्होंने 77 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके ओर एक छक्का गया। छक्का लगाने के साथ ही रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। इससे पहले रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 99 छक्के लगा चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के इयोन मोर्गन दूसरे स्थान पर है। वह कंगारू टीम के खिलाफ 63 लगा चुके हैं। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (61) तीसरे स्थान पर है। सचिन तेंदुलकर तथा महेन्द्र सिंह धोनी 60-60 छक्के लगा चुके हैं। सिडनी में पहली पारी में रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पवेलियन की राह दिखाई।