इन Indian Cricketers ने की अपने धर्म से बाहर शादी

Samachar Jagat | Friday, 24 Mar 2023 12:08:49 PM
These Indian cricketers married outside their religion

क्रिकेटर्स स्टार की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग होती हैं, यही वजह है कि फैंस हमेशा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। सभी क्रिकेटर खेलते हुए फैंस का दिल जीत लेते हैं। कई फैंस अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेट स्टार के बारे में जानना चाहता हैं, विशेष रूप से उनके परिवारों, शादी और लव स्टोरी के बारे में। आज हम आपको कुछ ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने धर्म से बाहर शादी करी है ।

1. दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल
 
 
दिनेश कार्तिक की पहली असफल शादी के बाद उनकी मुलाकात इंडियन स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से हुई। दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली  थी। दिनेश कार्तिक हिंदू हैं जबकि दीपिका ईसाई हैं और दोनों ने दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी।

 2. युवराज सिंह और हेज़ल कीच

भारत के पूर्व आल राउंडर प्लेयर युवराज सिंह ने साल 2015 में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से शादी की थी। युवी सिख हैं और हेजल ईसाई हैं। शादी के बाद हेजल ने अपना नाम बदलकर गुरबसंत कौर रख लिया।

3. जहीर खान और सागरिका घाटगे

भारत के पूर्व फ़ास्ट बॉलर जहीर खान ने साल 2017 में चक दे इंडिया की एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी की थी। इसी साल दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। जहीर खान मुस्लिम हैं और सागरिका घाटगे हिंदू हैं।

4. अजीत अगरकर और फातिमा घड़ियाली

भारत के पूर्व बॉलर अजीत आगरकर हिंदू हैं जबकि उनकी पत्नी फातिमा शिया मुस्लिम हैं। फातिमा घड़ियाली अजीत अगरकर की बहन की करीबी दोस्त हैं, और वहीं से उनकी क्रिकेटर से जान पहचान हुई। साल 2007 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।

5. मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने नौरीन से साल 1987 में शादी कर ली थी, लेकिन 1996 में दोनों का तलाक हो गया। इसी साल अजहर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी की, लेकिन जल्द ही उनके रिलेशन में भी दरार आ गई और वे भी अलग हो गए।

6. मोहम्मद कैफ और पूजा यादव
 

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ नोएडा की पत्रकार पूजा यादव से  2011 में शादी कर ली। मोहम्मद कैफ मुस्लिम हैं और पूजा यादव हिंदू हैं।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.