- SHARE
-
खेल डेस्क। श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाज शेहान जयसूर्या ने केवल 29 साल की उम्र में ही संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। इस क्रिकेटर ने श्रीलंका क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
शेहान जयसूर्या अब अपने परिवार सहित अमेरिका में बसने जा रहे हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने इस बात की जानकारी एक विज्ञप्ति जारी कर दी है। श्रीलंका क्रिकेट ने बताया कि जयसूर्या ने श्रीलंका के साथ अपना कॅरियर समाप्त कर लिया है। शेहान जयसूर्या ने अपने परिवार के साथ अमेरिका में बसने के लिए इस प्रकार का निर्णय लिया है।
शेहान जयसूर्या श्रीलंका की ओर से 30 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 12 वनडे में 195 रन बनाने के साथ ही तीन विकेट लिए हैं। वहीं 18 टी-20 मैचों में 241 रन बनाने के साथ ही तीन विकेट झटके हैं। उनका एकदिवसीय क्रिकेट सर्वाधिक स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 96 रन रहा।