- SHARE
-
खेल डेस्क। साल 2020 को समाप्त होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। कोरोना महामारी के कारण इस साल को कोई भी याद नहीं करना चाहेगा। इसके कारण खेल जगत भी प्रभावित रहा है। कोरोना के कारण ही इस साल ज्यादा अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेले जा सके हैं।
आज हम इस साल अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (टी-20 क्रिकेट) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की जानकारी देने जा रहे हैं। इस साल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज हैं।
1. मोहम्मद हफीज: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने 10 टी-20 मैचों में इस साल 83.00 की औसत 415 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 99 रन रहा है। उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए हैं।
2. केएल राहुल: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 11 मैचों में 44.88 की औसत से 404 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 57 रन रहा है। उन्होंने भी चार अर्धशतक लगाए हैं।
3. डीजे मलान: इंग्लैंड के बल्लेबाज मलान ने 10 मैचों में 49.62 की औसत से 397 बनाए हैं। मलान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 99 रन रहा है। उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए हैं।
4. टीएल सेफर्ट: न्यूजीलैंड के सेफर्ट ने 11 मैचों में 50.28 की औसत से 352 बनाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 84 रन रहा है। उन्होंने भी चार अर्धशतक लगाए हैं।
5. कामरान खान: कतर के कामरान खान ने 7 मैचों में 47.85 की औसत से 335 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 88 रन रहा है। उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं।