नूबिया एन 1 लाइट स्मार्टफोन बाजार में

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2017 04:02:28 PM
Nubia N1 Light smartphone louch in market

जेडटीई के नूबिया ब्रांड ने अपने नूबिया एन 1 के कमजोर वर्जन नूबिया एन1 लाइट को बार्सिलोना में आयोजित हो रहे मोबाइल वल्र्ड कॉन्ग्रेस में लांच किया। याद दिला दें कि नूबिया एन 1 को कंपनी द्वारा पिछले साल लांच किया गया था। कंपनी ने पिछले महीने ही इस हैंडसेट का नया कलर वेरिएंट भारत में उपलब्ध कराया था।

 नया वेरिएंट ब्लैक-गोल्ड कलर के साथ 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन को मार्च महीने के अंत तक उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में भी जेडटीई नूबिया एन 1 लाइट को लांच किया जाना तय है। नूबिया एन 1 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें नाम से ठीक उलट 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है।

 डिवाइस में क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। नूबिया एन1 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और बैटरी 3000 एमएएच की। यह जानकारी एंड्रॉयड अथॉरिटी ने दी है। कैमरे की बात करें तो नूबिया एन1 लाइट में एफ, 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.