एशिया सूची में आमेर का किला 12वें नम्बर पर

Samachar Jagat | Friday, 26 May 2017 03:43:40 PM
jaipur news amer fort at number 12 in asia list

जयपुर। एक सर्वेक्षण में दुनिया के दस शीर्ष दर्शनीय स्थलों में भारत का ताजमहल भी शामिल है। इस साल के टाप 10 ट्रेवलर्स च्वाइस अवार्ड (लैंडमार्क) में शामिल होने वाला ताजमहल एक मात्र भारतीय स्थल है। 

आगरा स्थित ताज महल को प्रेम का प्रतीक कहा जाता है और यह दुनिया के प्रमुख आश्चर्यों में से एक है। इस सूची में शीर्ष पर है कंबोडिया का अंगोर वाट। सूची में अबू धाबी स्थित शेख जायद ग्रांड मोस्क्यू सेंटर, स्पेन स्थित मेजक्युता कैथेड्रल डे कोडोर्बो व वेटिकल सिटी स्थित सेंट पीटर्स बासिलिया, माचू पिकू (पेरू) व चीन की महान दीवार शामिल है। 

ट्रिपएडवाइजर इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने कहा कि भारत में अनेक उल्लेखनीय लैंडमार्क हैं जिनकी यात्रा से देश के समृद्ध इतिहास को जानने का अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं, एशिया सूची के अनुसार अंगोर वाट के बाद ताज महल दूसरे स्थान पर है। एशिया सूची में भारत से आमेर का किला 12वें व हरमंदर साहिब 16वें स्थान पर रखा गया है।  



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.