टाटा जेएलआर पर नौ लाख पौंड का जुर्माना

Samachar Jagat | Saturday, 21 Jan 2017 02:42:29 PM
Tata JLR fined nine million pounds

लंदन। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लक्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर-लैंड रोवर जेएलआर पर नौ लाख पौंड का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी पर यह जुर्माना दो साल पहले उसके ब्रिटेन स्थित एक कारखाने में दुर्घटना में एक श्रमिक के अपना पैर खो देने के संबंध में लगाया गया है। अदालत ने इसे ‘पूरी तरह से टाली जाने लायक’ करार दिया है।

एक नए लुक में भारतीय सड़को पर दौड़नें के लिए तैयार है जीप

बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान बताया गया कि फरवरी 2015 में कंपनी के इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड क्षेत्र में सोलीहल संयंत्र में एक आपूर्ति चालक का अपने वाहन पर नियंत्रण खो गया और वह एक अन्य कार में जा भिड़ा। श्रमिक दो वाहनों के बीच फंस गया और इस घटना में उसने अपना पैर खोना पड़ा।

भारतीय बाजार में नए नाम से लॉन्च हो सकती है अकुला-300

अदालत ने कहा कि यह घटना पूरी तरह से टाली जाने लायक थी लेकिन इससे उस श्रमिक की पूरी जिंदगी बदल गई।- एजेंसी

फोर्ड ने शोकेस की मस्टैंग 2018

महिंद्रा KUV-100 एनिवर्सरी एडिशन जल्द देगा बाजार में दस्तक

जगुआर लैंड रोवर के नेटवर्क का दिल्ली एनसीआर में विस्तार



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.