बच्ची जैसे ही घर में घुसी, तो मां को इस हाल में देखकर उड़ गए उसके होश..!

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Sep 2016 11:40:26 AM
As soon as she entered the house, the mother saw this recently flew his senses

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला की खून से सनी लाश उसके घर में मिली। पुलिस को उसकी हत्या के मामले में पति पर संदेह है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रतुल्य श्रीवास्तव के अनुसार नरघईयां निवासी रमेश वासवानी का विवाह लगभग 25 वर्ष पूर्व गंगोत्री उर्फ रानी से हुआ था।

60 बीवियां रखने वाला अनोखा राजा, जो भोजन म्यांमार में करता है तो , सोता भारत में है

उनके दो बच्चे हैं, बड़ा बेटा मुम्बई में नौकरी करता है तथा 17 वर्षीय बेटी गौरी स्कूल में पढ़ती है। रमेश वासवानी की किराना दुकान है तथा पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कल सुबह साढ़े सात बजे गौरी स्कूल चली गयी थी। दोपहर लगभग ढाई बजे वह वापस आई, तो देखा कि मां की लाश पलंग में खून से लथपथ पड़ी हुई है।

जानिए भारत के किन शहरों में देखी जाती है सबसे ज्यादा पोर्न ?

महिला के सिर और चेहरे के चोट के कई निशान थे। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्यवाही के पश्चात पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। महिला का पति फरार है और पुलिस को उस पर हत्या का संदेह है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.