बक्सर में राजधानी एक्सप्रेस में हुई डकैती, RPF के सात जवान सस्पेंड

Samachar Jagat | Sunday, 09 Apr 2017 09:09:38 AM
Dacoity in Rajdhani Express in Buxar, an ASI suspend

पटना। ट्रेनों मेें आए दिन डकैती और मारपीट की खबरे आम हो चली है। यात्रियों के साथ मारपीट के बाद बदमाश लूट की घटना को अंजाम देते है। नया मामला बिहार के बक्सर में पटना राजधानी एक्सप्रेस में डकैती का सामने आया है। 

यहां डकैतों ने यात्रियों के साथ मारपीट की और डकैती की वारदात को अंजाम दिया। रेलवे मंडल के सीपीआरो ने बताया कि यह डकैती की वारदात है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

घटना के बाद यात्रियों ने पटना जंक्शन पर उतर कर प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की लोगों से काफी बहस भी हुई। लोगों ने रेलवे प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन की लापरवाही और बदइंतजामी पर सवाल उठाए हैं।

घटना से नाराज लोगों को पुलिस और प्रशासन ने समझाकर शांत कराया। रेलवे में इस पूरे मामले में लापरवाही के लिए आरपीएफ के सात जवान सस्पेंड कर दिए है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.