पहले बर्थडे के बहाने गर्लफ्रेंड को पिलाई शराब, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया..

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Aug 2016 02:29:29 PM
First birthday shed girlfriends drink alcohol, have teamed up again with friends

ग्वालियर। एक लडक़ा अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन मनाने के लिए रात के वक्त उसे  फोर्ट पर ले गया। इस पार्टी में उसने अपने दोस्तों को भी शामिल किया। सभी ने पहले केक काटा और फिर जमकर शराब पी। दोस्तों के साथ गर्लफ्रेंड ने भी शराब पी, जैसे ही उसे नशा हुआ बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने उससे गैंगरेप का का प्रयास किया। लडक़ी गोविंदपुरी इलाके के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है और उसकी दोस्ती अन्नी कमरिया नाम के युवक से हुई।

गुरू जी क्लास में देख रहे थे पोर्न मूवी और फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

सोमवार की रात को जैसे ही नेहा का काम खत्म हुआ, अन्नी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा कि आज उसकी बर्थडे की पार्टी है। पहले तो नेहा ने मना किया, लेकिन अन्नी नहीं माना। नेहा, अन्नी और उसके दोस्तों के साथ फोर्ट पर पार्टी मनाने चली गई। लडक़ी के मुताबिक अन्नी ने रात 11 बजे अपने दोस्तों के साथ पहले केक काटा फिर शराब पी। अन्नी ने उसे भी शराब पिला दी। थोड़ी देर बाद उसने घर जाने को कहा।

भतीजे के साथ अवैध संबंध बनाने वाली महिला ने की अपने पति की बेरहमी से हत्या

घर छोडऩे के बहाने अन्नी दोस्तों के साथ कार में बिठाकर ले गया और फोर्ट के नीचे कोटेश्वर कॉलोनी के मकान में लाकर गैंगरेप की कोशिश की। नशे जब लडक़े उसके साथ झूमा-झटकी करने लगे तो वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को खबर दी।

जानिए क्यूं प्राचीनकाल में वेश्यावृति को माना जाता था पवित्र

मौके पर पुलिस पहुंची तो अन्नी और उसके दोस्त भाग गए। पुलिस लडक़ी को लेकर महिला थाने आ गई। पहले तो नेहा ने पुलिस को बताया कि उसके साथ अन्नी और उसके दोस्तों ने गैंगरेप किया है, लेकिन बाद में उसने केवल छेड़छाड़ की बात कही।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.