भतीजे के साथ अवैध संबंध बनाने वाली महिला ने की अपने पति की बेरहमी से हत्या

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Aug 2016 09:40:40 AM
wife brutually murdered her husband in her extra marital affair

यूपी के गाजियाबाद में एक पत्नी ने अपने पति की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह पत्नी का अपने भतीजे के साथ अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। वारदात के बाद पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की पहचान भंवरपाल के रूप में हुई है।वह गाजियाबाद में अपनी पत्नी और 28 वर्षीय भतीजे सोनू के साथ रहता था। उसे क्या पता था कि जिस भतीजे को वह अपने साथ रख रहा है, वही भतीजा एक दिन उनकी जान ले लेगा। भंवरपाल अक्सर काम और ड्यूटी में ही व्यस्त रहता था। 

पत्नी ने भतीजे से बनाए शारीरिक संबंध
इस दौरान उसकी पत्नी और भतीजे सोनू के बीच की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों एक-दूसरे के इतने करीब आ गए कि रिश्तों की सारी हदें ही पार कर दी।दोनों ने एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाने में भी गुरेज नहीं की। एक दिन भंवरपाल ने अपनी पत्नी को भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। 

पत्नी और भतीजे को समझाने की कोशिश की
इसके बाद उसने अपनी पत्नी और भतीजे को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका यह दांव उल्टा पड़ गया। उसकी पत्नी पर प्यार का ऐसा परवान चढ़ा हुआ था कि उसने सोनू के साथ मिलकर अपने पति की ही हत्या की साजिश रच डाली। एक दिन दोनों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर बेरहमी से भंवरपाल की हत्या कर दी।

पुलिस को फोन करके अपने पति के मौत की जानकारी  दी
इतना ही नहीं भंवरपाल की पत्नी के अपराधों का सिलिसिला यहीं नहीं रुका।उसने सजा से बचने के लिए पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की थी। भंवरपाल की पत्नी ने पुलिस को फोन करके अपने पति के मौत की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पूछताछ में अलग-अलग बयान से खुला हत्या का राज 
पूछताछ के दौरान घर में मौजूद पत्नी और भतीजे सोनू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के अलग-अलग बयान ने सारा मामला सुलझा दिया। पुलिस के सामने अवैध संबंधों की हकीकत आ चुकी थी।इसके बाद पुलिस ने भतीजे सोनू और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.