भाजपा सरकार के राज में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं: Hanuman Beniwal

Hanuman | Saturday, 06 Jun 2026 09:37:18 AM
Under the BJP government, the morale of criminals is sky-high: Hanuman Beniwal

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की हत्या होने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि कोटा के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह घटना केवल एक संत की हत्या नहीं, बल्कि राजस्थान की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का भयावह चेहरा है। भाजपा सरकार के राज में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब साधु-संत भी सुरक्षित नहीं हैं।

प्रदेश में हत्या, लूट, महिलाओं पर अत्याचार और संगठित अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम नजर आ रही है। मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को कहना चाहता हूं कि साधु संतो के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आई आपकी भारतीय जनता पार्टी के शासन में जब मठों और मंदिरों के महंत तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है,इस पर आपको गंभीरता से विचार करना चाहिए , डीजीपी इस प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेकर  महंत के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करवाए।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.