Vaibhav Suryavanshi को भारतीय टीम में मिली जगह, शेफाली और सचिन के रिकॉर्ड टूटे, अय्यर बने कप्तान

Hanuman | Saturday, 06 Jun 2026 02:23:52 PM
Vaibhav Suryavanshi earns a spot in the Indian team; Shafali and Sachin's records broken

खेल डेस्क। टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर के रूप में नया कप्तान मिल गया है।  भारतीय चयनकर्ताओं ने आज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के साथ ही एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का चयन किया है। वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में चुना गया है। इसके साथ ही वह भारतीय टीम में जगह बनाने वाले अब तक के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं।

उन्होंने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव को 15 साल, 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में जगह मिली है। महिला टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली जब पहली बार टीम में चुनी गई थीं, तब वह 15 साल, 220 दिन की थीं। वहीं, पुरुष क्रिकेट में ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। सचिन का 16 साल, 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चयन हुआ था। वर्ल्ड कप जीतने वाले सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन कर श्रेयस अय्यर टी-20 फॉर्मेट में भारत का नया कप्तान बनाया गया है। बड़ी बात ये है कि सूर्यकुमार यादव को टीम से भी बाहर कर दिया गया है। तिलक वर्मा को टी-20 टीम की उप कप्तानी सौंपी गई है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.