Rajasthan: सचिन पायलट को फिर से मिल सकती है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Hanuman | Saturday, 06 Jun 2026 04:26:47 PM
Rajasthan: Sachin Pilot may once again be given the responsibility of Congress state president

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट को एक बार फिर से राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। खबरों के अनुसार, कर्नाटक में सीएम चेहरा बदलने के बाद कांग्रेस अलाकमान अब राजस्थान में बड़ा बदलाव कर सकता है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट को एक बार फिर से राजस्थान भेजा जा सकता है।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों की तरफ की मांग के बाद सचिन पायलट को एक बार फिर से राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सचिन पायलट को जल्द ही राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

हाल ही में कर्नाटक में सिद्धारमैया को सीएम के पद से हटाकर युवा डीके शिवकुमार को सीएम बनाया गया है। वहीं केरल में पुराने और अनुभवी नेताओं को दरकिनार कांग्रेस ने वीडी सतीशन को सीएम पद दिया गया। अब राजस्थान कांग्रेस में बदलाव देखने को मिल सकता है। सचिन पायलट पहले भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। अब आगामी समय ही बताएगा कि सचिन पायलट को राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाएगा या नहीं।

PC: nationalheraldindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.