भारत पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक Abhijit Deepke, दिल्ली में करेंगे ऐसा

Hanuman | Saturday, 06 Jun 2026 09:50:01 AM
Abhijit Deepke founder of the 'Cockroach Janata Party', has arrived in India

इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। खबरों के अनुसार, दीपके ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा दिल्ली में प्रदर्शन किए जाने का कार्यक्रम है।

खबरों के अनुसार, अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों से जंतर-मंतर पर मिलने की बात कही और उन्हें अपने साथ दो चीजें लाने को कहा है। अभिजीत दीपके ने समर्थकों से बोल दिया कि एक किताब और तिरंगा लाना ना भूलें। करुणा और कृतज्ञता के रूप में पुलिसकर्मियों को फूल देना ना भूलें। हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति से आगे बढ़ाना है।

इससे पहले उन्होंने कहा था कि अब उनका भविष्य संविधान के हाथों में है। इसके साथ उन्होंने जय भीम का नारा लगाया था। वह अब थाने में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग करेंगे। दूसरी और एयरपोर्ट से जंतर-मंतर तक सुरक्षा बढ़ी। दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.