IND vs AFG: केएल राहुल के बाद गिल ने भी लगाया शतक, भारत ने पहले दिन बनाए 368 रन

Hanuman | Saturday, 06 Jun 2026 05:01:08 PM
IND vs AFG:  After KL Rahul, Gill also scored a century

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 103), केएल राहुल (100),साई सुदर्शन (81) और ऋषभ पंत (नाबाद 50) की शानदार पारियों के दम पर भारतीय टीम ने आज न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट गंवाकर 368 रन बनाए।  कप्तान गिल ने अपनी 11वीं शतकीय पारी के दौरान बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में अपने एक हजार रन भी पूरे किए। वह टेस्ट में भारत की ओर से दूसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं।

मैच में केएल राहुल शतक पूरा करने के तुरंत बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए हैं। वह जियाउर रहमान का शिकार बने, जिनका कैच रहमानुल्लाह गुरबाज ने लपका। केएल राहुल ने 165 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली।

साई सुदर्शन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने केवल 104 गेंदों का ही सामना किया। इस पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए। गिल अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगा चुका है। ऋषभ पंत 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.