बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक प्राइमरी स्कूल में तैनात टीचर मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखते पकड़े गए। वे पोर्न देखने में इतना मशगूल थे कि उन्हें खण्ड शिक्षाधिकारी के आने का पता ही नहीं चला।
भतीजे के साथ अवैध संबंध बनाने वाली महिला ने की अपने पति की बेरहमी से हत्या
टीचर का ध्यान उन पर तब गया जब क्लास में पहुंचकर खण्ड शिक्षाधिकारी ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया। मामला कुदरहा विकास खण्ड के गाना स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय का है, यहां तैनात सहायक अध्यापक संजय कुमार विश्वकर्मा क्लास में ही मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखते पकड़े गए, वह मेज पर मोबाइल रखकर बच्चों के सामने ही अश्लील वीडियो देख रहे थे।
नाइजीरिया से इटली पहुंची महिलाओं के देह व्यापार में धकेले जाने का खतरा
उन्हें यह भी चिन्ता नही थी कि यह स्कूल लड़कियों का है, और वे क्लास में मौजूद हैं। खंड शिक्षाधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल ने सहायक अध्यापक के इस कृत्य से बेसिक शिक्षाधिकारी मनिराम सिंह को अवगत कराया, जिसके बाद अध्यापक संजय विश्वकर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि अगर ऐसे अध्यापक बच्चों को शिक्षा देगें को बच्चों के भविष्य का क्या होगा?