इंटरनेट डेस्क। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी में पढऩे वाली स्टूडेंट्स पढ़ाई के खर्चों में निरन्तर बढ़ोत्तरी से परेशान हैं और इसके लिए कई स्तरों पर संघर्ष कर रहे हैं। रोज के बढ़ते खर्चों को देखते हुए कुछ स्टूडेंट्स पार्ट टाइम जॉब करते हैं लेकिन उनके लिए कई बार ये भी नाकाफी होते हैं।
बीते दिनों हुए नेशनल स्टूडेंट मनी सर्वे ने छात्रों को खर्च जुटाने में होने वाली कठिनाइयों पर ध्यान दिया है। हर 10 में से एक स्टूडेंट ने खुलासा किया है कि वे किस प्रकार से पैसे जुटाने के लिए जोखिम उठा रहे हैं। कई जुए सहित अपने देह का भी सौदा करने से नहीं कतरा रहे हैं। कुछ के तरीके तो बिल्कुल ही विचित्र हैं। नेशनल स्टूडेंट मनी सर्वे में लोगों ने पैसे जुटाने के लिए कुछ हताश करने वाले तरीकों को बताया है।

इनमें से एक है स्टूडेंट्स का अपना इस्तेमाल किया हुआ अंडर गार्मेंट्स बेचना। एक स्टूडेंट बताती है कि 15 पाउंड में अंडरवियर ट्रेडिंग वेबसाइट की सबस्क्रिप्शन मिल जाती है। यहां अंडरवियर के अतिरिक्त भी काफी विकल्प मौजूद होते हैं। कई सदस्य यहां कस्टम फोटो और वीडियो भी बेचते दिख जाते हैं।
यहां व्यक्तिगत चीजों को बेचने के कई सारे विकल्प मौजूद थे। शरीर से निकलने वाली कई चीजों को यहां बेचा जा सकता है। इनकी यहां भरपूर डिमांड होती है। हफ्ते में एक या दो ऐसे आइट्मस बेचकर एक महीने में 100 पाउंड आराम से कमाया जा सकता है। मनी सर्वे ने पाया कि स्टूडेंट्स पैसे जुटाने के लिए सेक्स का सहारा लेकर हर माह 250 पाउंड की कमाई कर लेती हैं।