Russia-Ukraine जंग जल्द होगी समाप्त, 15 अगस्त को ट्रंप और पुतिन करने वाले हैं ऐसा

Hanuman | Saturday, 09 Aug 2025 08:35:54 AM
Russia-Ukraine war will end soon, Trump and Putin are going to do this on August 15

 इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग जल्द ही समाप्त हो सकती है। अब इस संबंध में संकेत मिले हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। दोनों नेताओं की ये मुलाकात 15 अगस्त को होगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीटिंग पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने पर चर्चा करने के लिए पुतिन से बहुत जल्द मिलेंगे।

बताया जा रहा है कि रूसी नेता के साथ डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ किसी भी बैठक से पहले हो सकती है। इससे कयास लग रहे हैं कि अब रूस और यूक्रेन की जंग जल्द ही थम जाएगी।  इस जंग में अभी तक दोनों ही पक्षों के बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 

PC: nbcnews 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.