- SHARE
-
वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा के सुडबरी शहर में हाल ही में आए भीषण बर्फीले तूफान के कारण समूचा जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था, हालांकि अब वहां हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे हैं और कुछ स्कूल बस रूट फिर से शुरू कर दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह आए तूफान के कारण परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई थी, जिससे छात्रों और अभिभावकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक अब शहर में हालात सुधर रहे हैं और कुछ इलाकों में स्कूल बस सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है, हालांकि कुछ रूटों पर अभी भी समस्याएं जारी हैं।
स्कूल बोर्ड द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस समय ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में कोई विचार नहीं किया जा रहा।इसके साथ ही शहर प्रशासन द्वारा लैंडफिल साइट को फिर से खोलने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि सफाई कार्य को तेज किया जा सके।