बदन दर्द को दूर भगाएं, अदरक और लहसुन का प्लास्टर लगाएं

Samachar Jagat | Monday, 17 Oct 2016 10:47:40 AM
use ginger plaster to get rid of various pain

कई अध्ययनों में पाया गया है कि अदरक में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो लिपिड पेरोक्सिडेशन और डीएनए क्षति को रोकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि ये फ्री रेडिकल्स से हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं। यूं तो सभी मसालों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, लेकिन अदरक इनमें सबसे अधिक प्रभावशाली माना जाता है। अदरक को इसके स्वास्थ्य व चिकित्सकीय लाभ के लिए कई तरह से उपयोग किया जा सकता है, जैसे इसके रस का सेवन, इसका कच्चा सेवन। लेकिन अदरक का एक इस्तेमाल ऐसा भी है जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। जिंजर प्रेस अर्थात अदरक को कूट कर इसका प्लास्टर लगाने से कई प्रकार का दर्द ठीक हो जाता है। तो चलिए आज आपको अदरक के प्लास्टर के फायदे और इसे बनाने व लगाने के तरीकों के बारे में बताते हैं। 


जिंजर प्रेस (अदरक का प्लास्टर) के फायदे, जाने -
कच्चे अदरक को कूट कर इसका पैक लगाने से मांसपेशियों की सूजन, नसों में सूजन, मोच और यहां तक कि गठिया के कारण होने वाला दर्द ठीक हो जाता है। हालांकि इस पेस्ट को लगाने के बाद आपको त्वचा पर थोड़ी जलग ज़रूर महसूस हो सकती है, लेकिन आपको इसकी वजह से घबराने की ज़रूरत नहीं हैं। थोड़ी जलग होने का मतलब है कि यह आपना काम कर रहा है। जिंजर प्रेस त्वटा की गहराई में असर कर दर्द को जड़ से दूर करता है। आयुर्वेद में अदरक को जोड़ों के दर्द, मतली और गति के कारण होने वाली परेशानी के उपचार में भी इस्तेमाल किया जाता है।

गठिया व जोड़ों के दर्द को दूर करे- 

कुछ शोधों के मुताबिक माइग्रेन के दर्द के दौरान सिर पर अदरक का पेस्ट लगाने से दर्द में काफी आराम मिलता है। यह लेप सिर के हिस्से में रक्त संचार तेज करता है जिससे दर्द में तुरंत आराम पहुंचाता है। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि नहाने के पाने में इसका रस मिलाकर नहाने से जोड़ों के दर्द की दिक्कत भी दूर होती है। इसीलिए यह गठिया के मरीजों के ल‌िए फायदेमंद है।

दरअसल अदरक में जिंजरोल नामक एक प्रभावी तत्व होता है जो जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करता है। एक अध्ययन के मुताबिक ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित बहुत से मरीजों ने नियमित तौर पर अदरक के सेवन से दर्द कम होने और बेहतर गतिशीलता का अनुभव किया। जबकि हांग कांग में हुए एक अध्ययन से पता चला कि अदरक और संतरे के तेल से मालिश करने पर घुटने की समस्याओं वाले मरीजों में थोड़ी देर के लिए होने वाली अकड़न और दर्द में आराम मिलता है।


कैसे लगाएं  और कैसे बनाएं
जिंजर प्रेस बनाने के लिए आपको अदरक की जड़, 2 छोटे चम्मच समुद्री नमक और 4 कली लहसुन चाहिए होता है। इसके बाद आपको अदरक को अदरक को हल्का सा साफ कर कूटना होता है और फिर कच्ची लहसुन की कलियों को इसमें मिलाकर और नमक डालकर मिक्सर में पीसना होता है। ऊपर प्लासिक लपेट लेनी होती है। इस पेस्ट को आपको तकरीबन 6 घंटों के लिए छोड़ना होता है। लेकिन ध्यान रखें कि जिंजर प्रेस को खुले घाव पर कभी भी न लगाएं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.