ब्रिटिश नागरिक ने ब्रसेल्स, पेरिस हमलों के संदिग्ध को पैसे देने की बात स्वीकार की

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 05:01:48 AM
Briton admits giving money to Brussels, Paris attacks suspect

लंदन। ब्रिटेन के एक नागरिक ने ब्रसेल्स और पेरिस हमलों के संदिग्ध मोहम्मद आबरिनी को धन मुहैया करानै के मामले में अपना अपराध स्वीकार किया है।

बर्मिंघम के निवासी मोहम्मद अली अहमद ने माना कि उसने संदिग्ध को 11 जुलाई, 2015 को 3,000 पाउंड 3,732 डॉलर सौंपे थे।

लंदन स्थित अदालत में बर्मिंघम के एक और व्यक्ति के खिलाफ सुनवाई शुरू होने के साथ ही अहमद के अपराध स्वीकार करने की खबर आई। दूसरा आरोपी जकारिया बौफैसल बेल्जियम का नागरिक है, हालांकि उसने अपराध स्वीकार नहीं किया है।

अभियोजक मैक्स हिल ने अदालत को बताया कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आबरिनी को यह पैसा आतंकवाद में मदद करने के इरादे से दिया गया था।
इस साल मार्च में ब्रसेल्स आतंकी हमले हुए थे और इससे पहले पिछले साल नवंबर में पेरिस में हमले हुए थे। इन दोनों हमलों में आबरिनी संदिग्ध है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.