हैती में चक्रवाती तूफान के बाद बाढ से दस लोगों की मौत

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 09:30:44 AM
Cyclone floods in Haiti after the death of ten people

पोर्ट ऑफ प्रिंस।  हैती में भीषण चक्रवाती तूफान के बाद पिछले दो दिनों में आई बाढ से दस लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

यह भी पढ़े :  ब्रिटिश जेल में करीब 200 कैदियों ने किया दंगा

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि इस तूफान से अब तक एक हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे फसलों को बहुत नुकसान हुआ है और कई क्षेत्रों में हैजा भी फैल गया है। इस तूफानी मौसम का प्रकोप नवंबर के अंत तक रहता है और बारिश के कारण भूस्खलन एवं बाढ के कारण अनेक लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े :  चुनाव पूर्व सर्वेक्षण : हिलेरी ने ट्रम्प पर 4 प्रतिशत अंकों की बढ़त बनाई

मंत्रालय के प्रवक्ता अल्बर्ट मोलिन ने बताया कि कैप हैतिन शहर में सात लोगों की मौत हो गई है। तीन अन्य लोगों की मौत देश के उत्तर पश्चिम , उत्तर पूर्व और ग्रांड एंसी हिस्सों में हुई । उन्होंने बताया कि इस हफ्ते और बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सुरक्षा उपाय किए जा रहे है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी कल एक वक्तव्य में लोगों को समुद्र में नहीं जाने और तटवर्ती क्षेत्रों को खाली करने की अपील की है।(एजेंसी)

read more 

इस मंदिर में सात दिन दीपक जलाएंगे तो हो जाएगी शादी

गर्भावस्था के दौरान पत्नी का संबंध बनाने से मना करना क्रूरता नहीं : अदालत

क्या आप जानते बिंदी लगाने के इन अचंभित फायदों को?

महज 501 रुपए में मिल रहा है ये 4जी स्मार्टफोन Champ One C1



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.