वाशिंटन। जलवायु परिवर्तन के वैश्विक संकट से निपटने के लिए पिछले वर्ष हुआ पेरिस जलवायु समझौता आज से लागू हो जाएगा।
यह भी पढ़े : लीबिया तट के पास 240 शरणार्थियों के डूबने की आशंका
संयुक्त राष्ट्र की जलवायु प्रमुख पैट्रिशिया एस्पिनोसा ने कहा यह खुशी मनाने का अवसर है। अब हमें विश्व में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों से मजबूती से निपटने की जरुरत है। इस ऐतिहासिक क्षण की अभिव्यक्ति भारत और अन्य देश अपनी महत्वपूर्ण इमारतों और स्मारकों पर‘वी डिड इट’यानि‘हमने कर दिखाया’के नारे के साथ करेंगे।
भारत पेरिस जलवायु समझौते को दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के दिन स्वीकार कर चुका है।
तुर्की में कुर्द समर्थित 15 सांसद हिरासत में
भारत में भी शुक्रवार को पर्यावरण मंत्रालय की इमारत के एक हिस्से पर रोशनी में स्माइली का प्रदर्शन किया जाएगा जिसके पीछे ग्लोब की छवि दिख रही होगी। इसी तरह की तस्वीरों का दुनिया के अन्य कई हिस्सों में भी प्रदर्शन होगा। समझौते के आज लागू होने से 200 देशों पर इस चुनौती से निपटने के लिए योजनाओं के शुरु करने का दबाव भी होगा। पेरिस सम्मेलन में शामिल 197 में से अब तक 94 राष्ट्र समझौते को मंजूर कर चुके हैं।
(एजेंसी)
पासपोर्ट, लाइसेंस बनवाने के लिए देना होगा ज्यादा शुल्क
इस गांव में इंसानो से ज्यादा दिखते है गुड्डे गुड़िया
जानिये - लौकी के जुस के यह सेहतमंद फायदे