राशिफल 2017 - पूरे साल वृषभ राशि के जातकों को करना पड़ेगा इन उतार-चढ़ावों का सामना

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2016 10:34:48 AM
Horoscope 2017 Taurus rashifal

हमने आपको पहली राशि यानि मेष राशि के जातकों के लिए साल 2017 कैसा रहेगा इसकी जानकारी दे दी है। अब हम यहां दूसरी राशि यानि वृष राशि के जातकों को साल 2017 में किन उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। आइए आपको बताते हैं साल 2017 के वृष राशि के जातकों के राशिफल के बारे में.....

व्यापार :-

इस साल आपको कारोबार से अच्छा लाभ हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको पूरी मेहनत करनी होगी। ग़ैरकानूनी तरीक़े से पैसे कमाने से बचें, बेवजह परेशानी हो सकती सकती है।

अगर आपमें भी हैं ये पांच दोष तो आप कभी नहीं बनेंगे अमीर

आर्थिक स्थिति :-

साल के पहले शुरूआती दिनों में आप अपनी जमा-पूंजी के प्रति सतर्क रहें और इस समय किसी प्रकार का वित्तीय जोखि़म उठाने से बचें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप अगस्त के बाद निवेश कर सकते हैं।  

प्रेम-संबंध :-

वृष राशि के जातकों के लिए साल का शुरुआती समय प्रेम-संबंधों के लिए ठीक नहीं है। एक-दूजे के बीच किसी प्रकार के शक़ को पैदा न होने दें और हर हाल में अपने प्रेमी को खुश रखने का प्रयास करें।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को जन्म देते हैं ये वास्तुदोष

पारिवारिक जीवन :-

इस साल आपका गृहस्थ जीवन ख़ुशहाली के साथ व्यतीत होगा, कुछ सामान्य से उतार-चढाव हो सकते हैं, जो कि एक बेहतर रिश्ते के लिए ज़रूरी भी हैं। सभी लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और वे लोग बिना किसी शर्त आपकी मदद करेंगे।

स्वास्थ्य :-

वृष राशि के जातकों को साल 2017 में सेहत संबंधी कोई बड़ी पेरशानी नहीं होगी। अगर इस साल आप एक्सरसाइज और अपने खाने पर नियंत्रण रखते हैं तो आपको छोटी-छोटी बीमारियां भी परेशान नहीं करेंगी।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

जनवरी 2017 : व्रत और त्योहार लिस्ट

राशिफल: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2017

जानिए! अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.