राशिफल : 3 जनवरी : कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Tuesday, 03 Jan 2017 12:06:01 AM
Horoscope January 3 Tuesday

आज सूर्य धनु राशि में रहेगा और चंद्र कुंभ राशि में रहेगा, शतभिषा नक्षत्र कुंभ राशि में आता है यानि अगर किसी का जन्म इस नक्षत्र में होता है तो उसकी राशि कुंभ होती है। शतभिषा नक्षत्र को कुंभ राशि का साथ मिलने से आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में.......

मेष राशि :-

मेष राशि के जातक अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखें, सहकर्मियों से झगड़ा होने की संभावना है।

2017 : विवाह मुहूर्त लिस्ट

वृष राशि :-

वृष राशि के जातक आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं, आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा, दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातकों के लिए कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे, प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के जातक आज शारीरिक रुप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव करेंगे, किसी अनावश्यक कार्य में धन खर्च होगा।

कन्या राशि :-

कन्या राशि के जातकों के लिए आज लाभ और भाग्यवृद्धि का योग बन रहे हैं, अचानक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि :-

तुला राशि के जातक आज शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे, कार्यालय में अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि :-

आज शारीरिक और मानसिक रुप से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा, परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

रात को सोते समय बुरे सपने आते हैं तो करें ये उपाय

धनु राशि :-

आज मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलने से दिन आनंददायी रहेगा, परिवार का वातावरण प्रसन्नता भरा रहेगा।

मकर राशि :-

आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है, घूमने-फिरने और मनोरंजन में धन का खर्च होगा।

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज विशेष लाभ के योग बन रहे हैं, व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि :-

बौद्धिक तथा उससे संबंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे, किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आपके लिए समय सही है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चाय से जानें अपने व्यक्तित्व के बारे में

तीनों देवों ने इस महिला के सामने रखी निर्वस्त्र होने की शर्त

धनवान बनना चाहते हैं तो आज अवश्य करें ये उपाय



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.