धनवान बनना चाहते हैं तो आज अवश्य करें ये उपाय

Samachar Jagat | Wednesday, 21 Dec 2016 09:31:39 AM
These measures must if you want to be rich

किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग कामनाओं को पूरा करने के लिए भगवान गणेश के विभिन्न उपाय किए जाते हैं। ये उपाय यदि बुधवार के दिन किए जाएें तो शीघ्र ही फल की प्राप्ति होती है। वहीं धन लाभ के लिए बुधवार के दिन कौनसे उपाय करने चाहिए, इसके बारे में हम आपको यहां जानकारी दे रहे हैं....

जानिए! अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्तियों के स्वभाव के बारे में

बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद एक कांसे की थाली लें और उस पर चंदन से ऊँ गं गणपतयै नमः लिखें। इसके बाद इस थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखें व समीप स्थित किसी गणेश मंदिर में दान कर आएं। इस उपाय से अचानक धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाएगी।

बुधवार के दिन किसी गणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दूर्वा रखकर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से भगवान गणेश भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। ये बहुत ही चमत्कारी उपाय है।

लहसुनिया रत्न पहनने की विधि और लाभ

अगर आपको धन की इच्छा है तो इसके लिए आप बुधवार के दिन अपने घर के मंदिर में भगवान गणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान होता है।

शास्त्रों में भगवान गणेश का अभिषेक करने का विधान भी बताया गया है। बुधवार के दिन भगवान गणेश का अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

अगर आपको सपने में दिखता है स्त्री का ये रूप तो समझ लें जल्द ही बनने वाले हैं धनवान

स्त्रियों के वक्षस्थल से जानें उनके स्वभाव के बारे में

घर में रखें गिफ्ट की हुई ये चीज होगी बरकत

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.